Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना कसया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं शादी कर बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 05 अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना कसया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं शादी कर बेचने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 05 अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों को विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 01.मई.2026 को थाना कसया पुलिस द्वारा, नबालिक लड़की को अपहरण कर शादी हेतु बेच देने वाले गिरोह का खुलासा किया गया। थाना कसया पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.सज्जाद पुत्र ईश मोहम्मद साकिन पिपरहिया हालमुकाम काशीराम आवास गोला बाजार थाना कसया जनपद कुशीनगर, 2.विकास कुमार पुत्र राधाकान्त साकिन नगला धरमपुर पोस्ट पित्ती रामपुर थाना बकेवर जिला इटावा, 3.मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद साबिर सिद्दीकी साकिन अहेर थाना तेरवा जिला कन्नौज  व दो महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि थाना कसया क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे शादी के नाम पर बेच दिया गया था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन छानबीन के फलस्वरूप उक्त गिरोह के पांचों सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पैसे लेकर लड़कियों की शादी करवाने का काम करते थे। अभियुक्त सज्जाद ने विकास कुमार की शादी कराने के लिए निजाम के माध्यम से महिला अभियुक्ता की मदद से पीड़िता को बहला-फुसलाकर कानपुर ले जाया और बाद में कन्नौज जिले के अहेर क्षेत्र में विदहीपुरवा गांव के खेरा पति मंदिर में विकास कुमार के साथ पीड़िता की जबरन शादी करा दी। इस शादी के बदले अभियुक्तों को अस्सी हज़ार रुपये प्राप्त हुए थे।