रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रुपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
बताते चलें कि दिनांक 12.मई.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र रुपईडीहा में मालगोदाम रोड राजू किराना स्टोर कस्बा रूपईडीहा से अभियुक्त मोहम्मद जाबिर हलवाई S/O स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ हलवाई निवासी वार्ड न0 03 एकलैनी थाना बड़ा प्रहरी जिला बांके राष्ट्र नेपाल को एक थैले के अन्दर गत्ते में कागज से लिपटे तथा धागे से बंधे हुए छः पैकेट अवैध चरस कुल वजन 4.665 कि0ग्रा0 (अंतर्रष्ट्रीय कीमत ढाई करोड़ रुपये है) के साथ गिरफ्तार कर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 103/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त मोहम्मद जाबिर हलवाई उपरोक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।