Hot Posts

6/recent/ticker-posts

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर प्रधान की कुर्सी पर सवाल, SDM कोर्ट में मामला लंबित डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुआ निस्तारण, कार्रवाई की उठी मांग...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर प्रधान की कुर्सी पर सवाल, SDM कोर्ट में मामला लंबित डीएम के आदेश के बावजूद नहीं हुआ निस्तारण, कार्रवाई की उठी मांग

कुशीनगर जनपद की तमकुहीराज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बगही में ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि प्रधान ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव जीता है।

इस मामले में उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के न्यायालय में धारा 12(ग) के तहत चुनाव याचिका दाखिल की गई है, जो वर्तमान में विचाराधीन है। हालांकि, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मामला लंबे समय से लंबित रखा जा रहा है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और संबंधित प्रधान पद पर बने हुए हैं।

शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का जल्द निस्तारण कर दोषी पाए जाने पर प्रधान को पद से हटाया जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए।