रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय न्यूज एजेंसी का जन-जागरूकता अभियान, 200 से अधिक लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हस्ताक्षर अभियान और वृक्षारोपण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बीएनए ने जगाई हरित चेतना
गोरखपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय न्यूज एजेंसी (बीएनए) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहद्दीपुर स्थित विन्ध्यवासिनी (वी) पार्क में हस्ताक्षर अभियान तथा नौका विहार परिसर स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में बीएनए के पदाधिकारियों, पत्रकारों, सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के दो सौ से अधिक नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पर्यावरण अतिथि के रूप में गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर पूनम टंडन, पूर्व महापौर एवं समाजसेवी डॉक्टर सत्या पाण्डेय, गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक डॉक्टर यशवंत सिंह, समाजसेवी सुधा मोदी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, साइबर सेल कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह तथा फुल गॉस्पेल चर्च के पास्टर एलेक्सिस बेंजामिन लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भारतीय न्यूज एजेंसी के राष्ट्रीय पर्यावरण सलाहकार डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी पौधों का चयन कर उनका रोपण किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष केवल हरियाली का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन की आवश्यकता पर भी बल दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएनए की कोर टीम एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख रूप से मुख्य ट्रस्टी इन्जीनियर शक्ति शंकर, ट्रस्टी सलोनी रावत, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रशाद आलम लारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बदरे आलम, धीरज गुप्ता, राष्ट्रीय विधि सलाहकार एडवोकेट पूजा गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) दिलजीत कौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) गरिमा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दबीर आलम, राष्ट्रीय महामंत्री अंशुल वर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव काजी आदिल अमीन, राष्ट्रीय खेल संयोजक क्रांति सिंह तथा कोर टीम सदस्य जावेद खान, साक्षी सिंह, मोहम्मद इम्तियाजुद्दीन अंसारी, दिव्यांश पटेल, अश्वनी रावत, नेहा यादव, गीता कौर, आबिद अली, अजय गुप्ता और शत्रुघ्न कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बीएनए का यह अभियान एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।








