रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पडरौना पर आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2024- 2026 के कुल 56 मुकदमों में बरामद अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब, कच्ची शराब व अवैध बीयर कुल 10862 लीटर (कुल अनुमानित कीमत लगभग 6517000 रूपये (पैसठ लाख सत्तरह हजार रूपये) व आयुध अधिनियम के तहत बरामद 03 मुकदमो से कुल 49 बोरी अवैध पटाखो (अनुमानित मूल्य करीब 02 लाख रूपये) को मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में नष्ट किया गया
कुशीनगर थाना पडरौना पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने मालखाने पर आबकारी अधिनियम के तहत बरामद की गयी अवैध शराबों को यथाशीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश तिवारी द्वारा थाना पडरौना पर वर्ष 2024-2026 के कुल छप्पन मुकदमों में बरामद अवैध अंग्रेजी शराब, देशी शराब, कच्ची शराब व अवैध बीयर तथा आयुध अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में कुल तीन मुकदमो में बरामद उन्चास बोरी अवैध पटाखो को नष्ट कराने का आदेश माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर से प्राप्त किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 03.जून.2026 को थाना परिसर में जे0सी0बी0 से गढ्ढा खुदवा कर कुल छप्पन मुकदमों में बरामद अंग्रेजी शराब, देशी शराब, कच्ची शराब व अवैध बीयर तथा आयुध अधिनियम के तहत बरामद उन्चास बोरी अवैध पटाखो को नियमानुसार नष्ट करवाया गया। नष्ट किये गये अवैध शराब कुल माल छप्उ मुकदमे, दस हजार आंठ सौ बासठ लीटर शराब कुल कीमत लगभग पैसठ लाख सत्तरह हजार रूपये है। एंव आयुध अधिनियम के तहत् बरामद तीन मुकदमो से कुल उन्चास बोरी नष्ट किये गये अवैध पटाखो का अनुमानित मूल्य करीब दो लाख रूपये है ।



