रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही हत्या के मुकदमें के वांछित 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार आलाकत्ल बांका बरामद
बहराइच थाना नानपारा पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में थाना नानपारा पुलिस टीम को मिली सफलता।
बताते चलें कि दिनांक 30.जून.2026 को वादी मुकदमा श्री मनीष कुमार द्विवेदी पुत्र अजय कुमार द्विवेदी निवासी बेलदारन टोला थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच द्वारा थाना नानपारा पुलिस को सूचना दी गयी कि वादी के पिता अजय कुमार द्विवेदी की दिनांक 29.जून.2026 को सरयू नहर रोड ग्राम सिसवारी के पास जय सिंह आदि कुल सात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी। सूचना पर उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुंचे तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 0234/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में थाना नानपारा पुलिस टीम द्वारा गहन पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए तीन नामजद अभियुक्तो 1. अरशद उर्फ रोजन अली पुत्र जब्बार निवासी ग्राम हकीमगांव थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच 2. अज्जु उर्फ अजीम निजामी पुत्र अलीम निजामी निवासी मोहल्ला शेख सराय थाना बिसवां जनपद सीतापुर 3. अकील अहमद पुत्र अब्दुल बशीर निवासी मोहल्ला छावनी थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर दिनांक 05.जुलाई.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था तथा शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी अधिपत्र व धारा 84 बीएनएसएस की आदेशिका प्राप्त कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास किये जा रहे थे जिन्हें आज दिनांक 24.जुलाई.2026 को मुखबिर की सूचना पर हाडा बसेहरी नहर पुल के पास से हत्या के मुख्य आरोपी 1. पप्पू उर्फ समीर खान पुत्र इद्रीश उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम बेगमपुर रानीसिर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती को अपने अन्य साथी 2. जय सिंह पुत्र अशर्फी लाल उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम बेगमपुर रानीसिर थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती, 3. सकलेन रजा पुत्र स्वर्गीय सैयद अली उम्र करीब 33 वर्ष निवासी ग्राम बहोरवा शिकारीपुरवा थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती के साथ गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय खाना किया गया।
