Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 19.जुलाई.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

  रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा दिनांक 19.जुलाई.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक तथा शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

  गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा कहा गया कि पीड़ितों को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय दिलाने हेतु बेहतर पुलिसिंग आवश्यक है। जिसके दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु रात्रि गश्त को नियमित एवं प्रभावी बनाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। थानों पर लंबित विवेचनाओं, विशेषकर एससी/एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाकर गुण-दोष के आधार पर उनका शीघ्र निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट के मामलों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने पर विशेष बल दिया गया।

महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखने तथा ग्राम प्रधानों, सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रहरियों एवं पुलिस मित्रों के साथ समय-समय पर गोष्ठियां आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के माध्यम से संचालित विभिन्न अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों से नियमित संपर्क स्थापित करने, संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा साइबर अपराध, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों, अवैध खनन, चोरी, पशु तस्करी एवं अवैध शस्त्र तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को डायल-112 के अन्तर्गत संचालित पीआरवी वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आईजीआरएस एवं अन्य प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण, जांच की गुणवत्ता में सुधार तथा असंतुष्ट फीडबैक को न्यूनतम करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थानों पर नियुक्त समस्त कर्मियों का सम्मेलन रजिस्टर एवं प्रार्थना-पत्र रजिस्टर अद्यतन रखा जाए तथा अभिलेखों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही थानों पर नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रशिक्षण अवधि के दौरान अनुशासन, कार्यकुशलता एवं पुलिस कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई तथा उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त रिक्रूट आरक्षियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के दृष्टिगत थानों पर खेलकूद की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वर्तमान में प्रचलित कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के प्रशिक्षण के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । महोदय द्वारा यक्ष एप, ई-सम्मन एवं ई-साक्ष्य प्रणाली की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित को इनका प्रभावी एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी पोर्टलों एवं तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सीएम डैशबोर्ड, सीसीटीएनएस, सिटिजन सर्विसेज एवं विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा करते हुए रैंकिंग सुधार एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने तथा थाना स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं को मुख्यालय आने की आवश्यकता न हो।

श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं आगामी पर्व-त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु महोदय द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, नियमित रूट मार्च एवं फ्लैग मार्च करने, पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत व्यक्तियों से सतत समन्वय बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर प्रभावी निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अवैध एवं नियमविरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। 

गोष्ठी के अंत में महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया । इसी क्रम में मुख्य आरक्षी बालेन्दु नाथ यादव, हेड पेशी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा मुख्य आरक्षी दिग्विजय सिंह, हेड पेशी, क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील दायित्वों का अद्वितीय निष्ठा, उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति एवं अनुकरणीय कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन किए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। यक्ष ऐप पर सर्वाधिक सात सौ उन्तालीस कैमरों की फीडिंग सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री बृजेन्द्र मिश्र को सम्मानित किया गया। विभिन्न थानों में घटित तीन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त के कब्जे से दस हज़ार नगद, आभूषण एवं अन्य चोरी की संपत्ति सहित लगभग छः लाख मूल्य का माल बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार यादव एवं आरक्षी भगवानदीन वर्मा की प्रशंसा की गई। CIER पोर्टल की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल एक सौ एक गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द करने के उत्कृष्ट कार्य हेतु उपनिरीक्षक श्री अभिषेक सिंह, आरक्षी नितिन अवस्थी एवं आरक्षी आनन्द उपाध्याय, सर्विलांस सेल को सम्मानित किया गया। थाना रूपईडीहा क्षेत्र में एक किलो आंठ सौ छिहत्तर ग्राम चरस की बरामदगी की प्रभावी कार्रवाई हेतु आरक्षी जयचन्द एवं आरक्षी रविन्द्र यादव की प्रशंसा की गई। साथ ही जनपद में सर्वाधिक उन्तीस बीट सूचनाएँ अंकित करने के लिए आरक्षी रुपेशचन्द्र चतुर्वेदी, कोतवाली नगर को सम्मानित किया गया।  पच्चीस हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त तथा पचास हज़ार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर अपराधी की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने हेतु श्री राकेश सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल मय टीम, आरक्षी सूर्य प्रताप सिंह, आरक्षी कुलदीप साहू (थाना बौण्डी) को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सर्वाधिक छियालीस SID जनरेट एवं लिंक करने के उत्कृष्ट कार्य हेतु उपनिरीक्षक श्री प्रदीप गंगवार को सम्मानित किया गया। "ऑपरेशन दहन" अभियान के अंतर्गत NDPS Act से संबंधित बासठ अभियोगों में बरामद एक सौ एक्यानवे किलो चार सौ साठ ग्राम अवैध मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग नौ करोड़ बत्तीस लाख सोलह हजार नौ सौ है, का विधिक मानकों के अनुरूप सफल विनिष्टीकरण सुनिश्चित कराने हेतु निरीक्षक श्री मनोज कुमार पाण्डेय (वर्तमान में परिक्षेत्रीय कार्यालय सम्बद्ध) एवं आरक्षी अजीत यादव (DCRB) की सराहना की गई। इसी अभियान के अंतर्गत जनपद में सर्वाधिक सात प्रकरणों में बावन किलो आंठ सौ पैंसठ ग्राम अवैध मादक पदार्थों का विधिक मानकों के अनुरूप विनिष्टीकरण कराने तथा माह जून में सर्वाधिक तीन हिस्ट्रीशीट (H.S.) खोले जाने के उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड श्री संतोष कुमार सिंह एवं हेड मोहर्रिर ईश्वर चन्द्र वर्मा को सम्मानित किया गया। पंजीकृत अभियोग में उत्कृष्ट विवेचनात्मक कौशल का परिचय देते हुए घटना की वास्तविकता का सफल अनावरण कर संदिग्ध मृतका को सकुशल जीवित बरामद करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया श्री करूणाकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री अमितेन्द्र सिंह की प्रशंसा की गई। लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में 72.73 प्रतिशत निस्तारण कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु महिला उपनिरीक्षक अपर्णा देवी, प्रभारी महिला थाना नानपारा तथा 63.10 प्रतिशत निस्तारण कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु उपनिरीक्षक श्री संदीप कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज को सम्मानित किया गया। संख्यात्मक विवेचना निस्तारण में छिहत्तर विवेचनाओं का निस्तारण कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्री ददन सिंह तथा चौहत्तर विवेचनाओं का निस्तारण कर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ श्री रामाज्ञा सिंह की प्रशंसा की गई। सीमा क्षेत्र में संचालित अवैध मेडिकल स्टोर के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो हजार तीन सौ उन्चास नशीली कफ सिरप की बोतलें, बारह किलो एक सौ पैंतालीस ट्रामाडोल कैप्सूल एवं छः किलो एक सौ तेरह ग्राम गांजा बरामद करने हेतु निरीक्षक श्री रमेश रावत (वाचक, पुलिस अधीक्षक), आरक्षी अभिषेक राय एवं आरक्षी अभिषेक सिंह (थाना रूपईडीहा) को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सीमा क्षेत्र से छप्पन ग्राम स्मैक की बरामदगी हेतु उपनिरीक्षक श्री आनन्द चौरसिया (जनसम्पर्क अधिकारी), उपनिरीक्षक श्री अनिल यादव एवं आरक्षी जयप्रकाश (थाना मोतीपुर) की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं/इकाइयों में नियुक्त ऐसे लगभग चालीस आरक्षियों, जिनका उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है, को उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन के लिए विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान की गईं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की गयी ।