Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 229.19 ग्राम (पीली धातु) एवं 3.9 किलोग्राम...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जालसाजी की घटना का सफल अनावरण

थाना तुर्कपट्टी पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 229.19 ग्राम (पीली धातु)  एवं 3.9 किलोग्राम (सफेद धातु) के विभिन्न आभूषण सहित 20,000 रुपये नगद बरामद(कुल अनुमानित कीमत ₹ 35 लाख)

कुशीनगर थाना तुर्कपट्टी पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तुर्कपट्टी पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना तुर्कपट्टी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/2026 का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल दो वांछित पिता-पुत्र अभियुक्तों 1- मोहन वर्मा पुत्र गोरख वर्मा 2- राज वर्मा पुत्र मोहन वर्मा निवासीगण रामगुलाम टोला थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया, हाल मुकाम नोनियापट्टी थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके कब्जे से करीब 229.19 ग्राम (पीली धातु) एवं 3.9 किलोग्राम (सफेद धातु) के विभिन्न आभूषण आदि सहित बीस हज़ार रुपये नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बताते चलें कि अभियुक्तों से की गई पूछताछ एवं गहन विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त मोहन वर्मा पुत्र गोरख वर्मा व उसका पुत्र राज वर्मा मूल रूप से जनपद देवरिया के रहने वाले हैं। लगभग सात-आठ वर्ष पूर्व वे देवरिया से कुशीनगर आकर थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र अंतर्गत नोनिया पट्टी तिराहे पर “कोमल ज्वैलर्स एण्ड बर्तन स्टोर” नाम से दुकान खोलकर सोने-चांदी के आभूषणों एवं बर्तनों का व्यापार करने लगे।

उक्त दुकान के माध्यम से वे स्थानीय सर्राफा व्यापारियों से सोने-चांदी की खरीद-बिक्री करते थे तथा आस-पास के गांवों के सामान्य नागरिकों को विश्वास में लेकर उनके सोने-चांदी के गहनों को बंधक/गिरवी रखकर ऋण देने का कार्य भी करते थे। दिनांक 11.मई.2026 को दोनों अभियुक्त मोहन वर्मा एवं राज वर्मा बिना किसी को सूचित किए अपनी दुकान खुली छोड़कर सम्पूर्ण सामान लेकर फरार हो गए। 

इस सम्बन्ध में थाना तुर्कपट्टी में मु0अ0सं0 112/2026 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन में थाना टीम एवं सर्विलांस टीम द्वारा सतर्कता एवं गहन प्रयास से उक्त फरार अभियुक्तों को आज दिनांक 26.जुलाई.2026 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से सम्बन्धित 229.19 ग्राम पीली धातू के आभूषण एवं 3.9 किलोग्राम सफेद धातू के आभूषण बरामद किए गए।

बरामदगी का विवरण(कुल अनुमानित कीमत ₹ 35 लाख)

कुल बरामदगी: कुल 229.19 ग्राम पीली धातु व कुल 3904.3 ग्राम सफेद धातु के विभिन्न आभूषण