Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खजनी से 8 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, इलाके में हड़कंप..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

खजनी से 8 वर्षीय बालक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, इलाके में हड़कंप

गोरखपुर- गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर खजनी स्थित लक्ष्मी ज्वैलर्स के संचालक हनुमान वर्मा के 8 वर्षीय पुत्र वैभव आज दोपहर करीब 2 बजे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। वैभव का काफी तलाश के बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार में चिंता और इलाके में दहशत का माहौल है।

परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) खजनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि हर संभावित बिंदु पर जांच की जा रही है और बालक की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इलाके के लोगों से भी अपील की गई है कि यदि वैभव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और बालक की तलाश के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।