Hot Posts

6/recent/ticker-posts

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी बभनान में जनपद बस्ती...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा पर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के दृष्टिगत चौकी बभनान में  जनपद बस्ती के थाना गौर और पैकोलिया, जनपद गोंडा के थाना खोड़ारे और थाना छपिया के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर कस्बा बभनान में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती डॉक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्री श्यामकांत  के पर्यवेक्षण में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.जुलाई.2026 को  प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया श्री मोतीचंद व थानाध्यक्ष गौर श्री अतुल अंजान, थानाध्यक्ष खोड़ारे श्री कृष्ण गोपाल राय ,थानाध्यक्ष छपिया श्री प्रबोध कुमार, चौकी प्रभारी बभनान श्री अजय नाथ कन्नौजिया  के नेतृत्व में कस्बा बभनान के प्रमुख मार्गों, शिवालयों व कांवड़ मार्ग पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया। संपूर्ण कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की  तैनाती की जा रही है। सोशल मीडिया सेल द्वारा अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। तत्पश्चात चौकी परिसर में उपरोक्त थानों से उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ बैठक की गई जिसमें अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने व शेष अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।