रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद बलरामपुर के थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत अपने पिता की हत्या कर देने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से आला कत्ल बरामद
बलरामपुर थाना तुलसीपुर वादी श्री राजू पुत्र कल्लू निवासी जरवा रोड निकट लाल चौराहा पेट्रोल पम्प के पीछे थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना तुलसीपुर पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि दिनांक 25.जुलाई.2026 की रात्रि विपक्षी मेरा छोटा भाई पिण्टू उर्फ करिया (उम्र 21वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी उपरोक्त द्वारा बहन को गाली गलौज दी जा रही थी, जिसको मेरे पिता कल्लू (मृतक उम्र 50वर्ष) द्वारा रोका गया तो पिण्टू उर्फ करिया द्वारा अधजली लकड़ी के डण्डे से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया, जिन्हे इलाज हेतु नजदीकी सरकारी अस्पताल तुलसीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा मेरे पिता/कल्लू को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके संबन्ध में वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 - 97/26 धारा 85, 103(1), 115(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरी थाना तुलसीपुर श्री सुधीर सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.जुलाई.2026 थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 97/26 धारा 85, 103(1), 115(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त पिण्टू उर्फ करिया (उम्र 21वर्ष) पुत्र कल्लू निवासी जरवा रोड निकट लाल चौराहा पेट्रोल पम्प के पीछे थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को लाल चौराहा तुलसीपुर से गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर थाना स्थानीय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

