Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक, “मिसाइल मैन”डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम ने अपने ज्ञान, सादगी, राष्ट्रभक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देश को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देता है। वे भारत के उन महान व्यक्तित्वों में थे जिन्होंने विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया।उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन ईमानदारी,समर्पण और कर्मठता का प्रतीक है। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त,शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।इस अवसर पर प्रमोद नायक सत्येन्द्र कुमार निषाद,श्रीश उपाध्याय,जयनरायण शुक्ला,महेन्द्र नाथ मिश्रा,गणेश मिश्रा,ज्ञानेंद्र शाही,संतोष उपाध्याय,राजेश निषाद उत्कर्ष पाण्डेय,विशाल त्रिपाठी संतोष शुक्ला,रामनगीना साहनी विवेकानंद यादव,रामसमुझ सावरा मोहम्मद इरफान,शैलेन्द्र बल्लभ पाण्डेय,हृदय शंकर यादव,अभिषेक श्रीवास्तव,आयुष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।