Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी चेहल्लुम एवं सावन मेला के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी चेहल्लुम एवं सावन मेला के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर थाना कोतवाली नगर आज दिनांक 27.जुलाई.26 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर परिसर में आगामी त्यौहार चेहल्लुम एवं सावन मेला को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ आपसी समन्वय, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश-निर्देशों से सभी को अवगत कराते हुए बताया गया कि जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। कानून-व्यवस्था भंग करने वाले अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की कि आगामी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।