रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर (सूचना विभाग) जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति व गुणवत्ता आदि से संबंधित बिंदुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों के प्राप्त आवेदनों का समय से सत्यापन करवाकर धनराशि अवमुक्त कराई जाए, साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित आरआरसी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कोचरी, हैंसर बाजार में स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन इकाई में विद्युत कनेक्शन लगवाए जाएं तथा दलेलगंज का संचालन नियमित कराया जाए।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि का व्यय बढ़ाने तथा आवश्यक एवं तर्कसंगत मद में व्यय करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण पूर्ण कराया जाए तथा पंचायत भवन का निर्माण एवं वहां पर कर्मचारियों के नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
डिजिटल लाइब्रेरी में जिन संस्थाओं को आपूर्ति हेतु कार्यादेश जारी किया गया है उनके द्वारा आपूर्ति के सत्यापन हेतु टीम बनाकर जांच कराई जाए जिससे गुणवत्तापूर्ण सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
