Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार....

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन बैनामा करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना चिलुआताल धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय वर्मा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2026 धारा 419,420, 467,468,471,120बी भादवि0 से संबंधित अभियुक्त रामप्रसाद पुत्र स्वर्गीय बुद्धू को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनांक 09.फरवरी.2024 को वादिनी के ससुर के मृत्यु के पश्चात अभियुक्त द्वारा वादिनी के ससुर के नाम का कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन का बैनामा करने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया  ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उप निरीक्षक अजय थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

2. रिक्रूपमेन्ट कांस्टेबल निहाल सोनी थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर

3. रिक्रूपमेन्ट कांस्टेबल अजय कुमार यादव थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर