रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
15,000 रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद दो पहिया वाहन बरामद
गोरखपुर थाना खजनी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खजनी गोरखपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खजनी के कुशल नेतृत्व में मय एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 363/2025 धारा 308(5) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम भीटी खोरिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद दो पहिया वाहन बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2026 धारा 109(1),317(2) बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जी रही है ।
बताते चलें कि
1.दिनांक 19.अगस्त.2026 को अभियुक्त जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम भीटी खोरिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर, जो थाना खजनी से वांछित था, के बाघागाड़ा की तरफ से जरलही पुल होते हुए उनवल की ओर आने की मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जरलही पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी।
2. पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को आत्मसमर्पण हेतु ललकारे जाने पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर किया गया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायर किया गया जिससे अभियुक्त के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे अभियुक्त घायल हो गया जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु पीएचसी बांसगांव भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है।