Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन व पुरस्कार वितरण

बस्ती गोरखपुर जोन की 51वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स एवं रायफल/रिवाल्वर/पिस्तौल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी रेस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 की प्रतियोगिता का भव्य समापन दिनांक 03 अगस्त 2026 (दिन-सोमवार) को पुलिस लाइन, जनपद-बस्ती में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संजीव त्यागी पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित कर खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया । 

विदित हो कि गोरखपुर जोन, गोरखपुर की 51 वीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स ( रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल)/कार्रबाइन एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस  प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) वर्ष 2026 का आयोजन दिनांक: 31.जुलाई.2026 से 03.अगस्त.2026 तक जनपद बस्ती मे किया गया था जिसका उद्घघाटन पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा किया गया था। जिनमे नौ जनपद क्रमशःगोरखपुर,महराजगंज,देवरिया,बस्ती,संतकबीरनगर,सिद्धार्थनगर,गोण्डा,बहराइच,बलरामपुर की टीमों ने भाग लिया । दिनांक 31.जुलाई.2026 को पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड मे एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे जनपद-बस्ती ने प्रथम, जनपद गोण्डा ने द्वितीय एवं जनपद देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात जनपद बस्ती के मुडघाट स्थित चांदमारी बट पर शूटिंग स्पोर्ट्स ( रायफल / रिवाल्वर / पिस्टल)/कार्रबाइन पुरानी स्पर्धा शूटिंग प्रतियोगिता करायी गयी। एलार्म एफीसिएंसी रेस प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) जनपद बस्ती को, रिवाल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) चार सौ एक्यावन अंको के साथ जनपद बलरामपुर को, तथा कारबाईन प्रतियोगिता की चल वैजन्ती (ट्राफी) तीन सौ अन्ठिनवे अंको के साथ जनपद बलरामपुर को जाती है । सभी पदक विजेताओ को हार्दिक बधाई एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी ।


शूटिंग प्रतियोगिता जनपद- बस्ती, वर्ष-2026 के परिणाम एवं पुरस्कार का विवरण-

रायफल शूटिंग


100 गज स्टैन्डिंग पोजीशन


1. आरक्षी दीपक यादव- देवरिया(46)- प्रथम

2. उप निरीक्षक श्री उमेश दुबे-सिद्वार्थनगर(39)-द्वितीय

3. आरक्षी संदीप कुमार (32)- गोण्डा-तृतीय


300 गज प्रोन पोजिशन(महिला)


1. महिला आरक्षी अंजली शुक्ला 77 अंक - बहराईच- प्रथम

2. महिला उप निरीक्षक मधु गुप्ता 71 अंक -बहराइच- द्वितीय

3. महिला मुख्य आरक्षी अनिता चौधरी सत्तर अंक -बस्ती -तृतीय


300 गज स्नैप शूटिंग


1. महिला उप निरीक्षक मधु गुप्ता उन्नीस अंक -बहराईच- प्रथम

2. आरक्षी सत्यम वर्मा सात अंक  - बस्ती- द्वितीय

3. निरीक्षक सूर्यनाथ सिंह चार अंक -सिद्धार्थनगर-तृतीय


300 गज थ्री पोजिशन(महिला)


1. महिला आरक्षी सची पटेल एक सौ तिरालीस अंक  -बहराइच- प्रथम

2. महिला उप निरीक्षक मधु गुप्ता एक सौ सत्ताइस अंक – बहराइच- द्वितीय

3. महिला आरक्षी अंजली शुक्ला एक सौ ग्यारह अंक -बहराइच-तृतीय


300 गज थ्री पोजीशन(पुरुष)


1. उप निरीक्षक अनिल दीक्षित एक सौ सात अंक- बलरामपुर- प्रथम

2. आरक्षी रितेश सिंह एक सौ एक अंक -बलरामपुर-द्वितीय

3. आरक्षी शुभम सतहत्तर अंक –गोरखपुर-तृतीय


300 गज प्रोन(पुरुष)


1. उप निरीक्षक अनिल दीक्षित एक्कायासी अंक - बलरामपुर- प्रथम

2. आरक्षी संतोष पासवान चौवन अंक- बस्ती- द्वितीय

3. आरक्षी सारंग कन्नौजिया पचास अंक-बलरामपुर-तृतीय


एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता वर्ष 2026 जनपद-बस्ती (प्रथम स्थान)


1.मुख्य आरक्षी दीलीप मालवीय 2.आरक्षी प्रभात कन्नौजिया 3.आरक्षी प्रवीण कुमार 4.आरक्षी जुबैर अंसारी 5.आरक्षी सहबाज


एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता वर्ष 2026 जनपद-गोण्डा (द्वितीय स्थान)


1.मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार चौहान, 2.आरक्षी आयुष कुमार यादव. 3.आरक्षी संदीप कुमार, 4.आरक्षी अमन कुमार

5.आरक्षी अमित कुमार


रिवाल्वर/ पिस्टल शूटिंग

15 गज 


1. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित  - बलरामपुर(23)- प्रथम

2. आरक्षी संदीप –गोण्डा(13)-द्वितीय

3. आरक्षी रितेश कुमार सिंह – बलरामपुर(13)  – तृतीय


25 गज स्टैडिंग पोजीशन 


1. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित  - बलरामपुर(107)- प्रथम

2. आरक्षी सारंग कन्नौजिया  –बलरामपुर(100) – द्वितीय

3. उप निरीक्षक श्री उमेश दुबे-सिद्धार्थनगर(67)-तृतीय


50 गज स्नैप पोजीशन


1. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित  - बलरामपुर(43)- प्रथम

2. निरीक्षक श्री सूरजनाथ सिंह –सिद्धार्थनगर(26)-द्वितीय

3. उप निरीक्षक श्री शहनवाज अहमद-महराजगंज(23)-तृतीय


40/30 गज अटैकिंग पोजीशन

 

1. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित  - बलरामपुर(48)- प्रथम

2. आरक्षी सारंग कन्नौजिया  –बलरामपुर(43) – द्वितीय

3. मुख्य आऱक्षी सुधीर कुमार मिश्रा-देवरिया(38)-तृतीय


सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक


1. उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित – बलरामपुर (221अंक)


कार्बाइन शूटिंग-

25 गज सेन्स आफ डायरेक्शन


1. आरक्षी आदित्य सिंह  - देवरिया(57)- प्रथम

2. मुख्य आरक्षी अरुण यादव – बस्ती(51)  – द्वितीय

3. मुख्य आरक्षी अजीत कुमार यादव-बस्ती(44)-तृतीय


50 गज कार्बाइन स्टैण्डिंग 


1. उप निरीक्षक श्री अनिल दीक्षित  –बलरामपुर(56)  – प्रथम 

2. आरक्षी दीपक यादव- देवरिया(49)- द्वितीय

3. निरीक्षक श्री सुरजनाथ सिंह  –सिद्धार्थनगर(48) -तृतीय


कार्बाइन स्नैप 50 गज


1. आरक्षी सारंग कन्नौजिया  -बलरामपुर(57)- प्रथम

2. निरीक्षक श्री सुरजनाथ सिंह  –सिद्धार्थनगर(52)  – द्वितीय

3. निरीक्षक श्री मोतीचन्द-बस्ती(51)-तृतीय


निलिंग कार्बाइन 50 गज


1. उप निरीक्षक श्री अनिल दीक्षित  –बलरामपुर(55) –प्रथम

2. निरीक्षक श्री सुरजनाथ सिंह  –सिद्धार्थनगर(53)  – द्वितीय

3. आरक्षी सारंग कन्नौजिया  -बलरामपुर(49)- तृतीय


सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक

1. उप निरीक्षक श्री अनिल दीक्षित  –बलरामपुर(203) 

             

शूटिंग , एलार्म एफिसिएन्सी रेस  प्रतियोगिता जनपद- बस्ती ,  वर्ष-2026 में चल बैजन्ती (ट्राफी)  


1.एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-जनपद बस्ती-प्रथम स्थान

2.रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग-जनपद बलरामपुर-प्रथम स्थान

3.कार्बाइन शूटिंग –जनपद बलरामपुर-प्रथम स्थान

4.शूटिंग(पुरानी स्पर्धा )-जनपद बस्ती(रिजर्व)–प्रथम स्थान


प्रतियोगिता को सकुशल सम्पन्न कराने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारीगणों को पुरस्कार वितरित किया गया


1.श्री कुलदीप सिंह यादव क्षेत्राधिकारी लाइन बस्ती 

2.श्री मुकीम सिद्दीकी संचालक शूटिंग एकादमी रामजानकी नगर गोरखपुर

3.श्री ब्रजेश कुमार पटेल प्रतिसार निरीक्षक बस्ती 

4.निरीक्षक श्री सूरजनाथ सिंह सिंद्वार्थनगर

5.निरीक्षक श्री ओम प्रकाश गौतम बस्ती  

6.उ0नि0 श्री अनिल कुमार दीक्षित बलरामपुर

7.उ0नि0स0पु0 श्री सतेन्द्र यादव बस्ती 

8.उ0नि0स0पु0 श्री उमाशंकर यादव

9.मु0आ0 हेमन्त यादव बस्ती 

10.पीटीआई अजीत यादव बस्ती

11.आरक्षी संदीप कुमार यादव बस्ती

12.आरक्षी अमित कुमार राय बस्ती

13.आरक्षी विपिन कुमार,बस्ती

इस दौरान श्री श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक, कुलदीप सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन जनपद बस्ती, ब्रजेश कुमार पटेल, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन बस्ती व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।