Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अदद डीवीआर, 7500 रूपये नगद बरामद...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 अदद डीवीआर, 7500 रूपये नगद बरामद

गोरखपुर थाना पिपराइच अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पिपराइच अनूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0515/26 धारा 303(2), बीएनएस0 व मु0अ0सं0 0513/26 धारा 305(a),331(4) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कन्हैया गुप्ता पुत्र श्री गोपीचंद निवासी ग्राम जंगल धूषण टोला हसनगंज थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर 2. रवि भारती पुत्र गोविंद भारती निवासी जंगल धूषण टोला हसनगंज के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद डीवीआर0 व सात हजार पांच सौ रुपए नगद बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि दिनाँक 10.सितम्बर.2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा का दोपहिया वाहन चोरी कर लिया गया था । जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 515/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।

दिनांक 12.सितम्बर.2026 को अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा के दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर रखा हुआ एलसीडी टीवी, डीवीआर व नगदी चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 513/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।