रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
अन्तर्जनपदीय 02 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटरसाइकिल व 02 अदद मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स, अन्य पार्ट्स तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद
गोरखपुर थाना कैण्ट चोरी/लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 429/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 474/26 धारा 303(2) BNS से संबंधित अभियुक्त 1. अब्दुल करीम पुत्र खजामुद्दीन निवासी ग्राम नकौड़ी थाना सीकरीगंज जनपद गोरखपुर व 2. आमिर खान उर्फ गोलू पुत्र अय्यूब खान निवासी ग्राम सरया छपिया थाना गीड़ा जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी की दो अदद मोटर साइकिल, मोटरसाइकिल के पार्ट्स व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5),317(2),317(4),317(5) BNS बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 07/अगस्त/2026 को DDU विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से अज्ञात चोरों वादी मुकदमा की मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 429/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों के कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया ।
दिनांक 01/सितम्बर/2026 को आधार सेवा केंद्र मोहद्दीपुर अभियुक्तों द्वारा वादी मुकदमा की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी थी जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 474/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । अभियुक्तों के कब्जे से उक्त मोटरसाइकिल के अलग-अलग पार्ट्स को बरामद किया गया।
