Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कोतवाली उतरौला पुलिस द्वारा धर्म परिवर्तन कराने वाला अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

बलरामपुर थाना उतरौला दिनांक 04.सितम्बर.2026 को वादिनी निवासिनी थाना क्षेत्र टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 64(2)(m)/127(2)/351(3)/115(2) बीएनएस 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम बनाम ऐजाज खान उर्फ राजू पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डॉक्टर जितेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.सितम्बर.2026 को उप निरीक्षक श्री प्रशान्त कुमार मिश्र मय हमराही कर्मचारीगणों के साथ थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 64(2)(m)/127(2)/351(3)/115(2) बीएनएस 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त राजू उर्फ एजाज खान उपरोक्त को रमवापुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया ।