Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि एवं सुविधाओं की घोषणा का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया स्वागत...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय में वृद्धि एवं सुविधाओं की घोषणा का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री का यह कदम स्वागत योग्य: रूपेश

समस्त आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को 2 वर्ष की सेवा के बाद नियमित किया जाए: मदनमुरारी शुक्ल

गोरखपुर 02 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के तीन लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि तथा उन्हें ईपीएफ, ईएसआईसी, अवकाश सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल का राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने स्वागत किया है। इस संबंध में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक परिषद के कैंप कार्यालय रामलीला मैदान तुर्कमानपुर में संपन्न हुई जिसके अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन महामंत्री शुक्ल ने किया

कर्मचारियों का संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि लंबे समय से आउटसोर्स कर्मचारी अल्प मानदेय पर पूरी निष्ठा और मेहनत से सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके मानदेय में वृद्धि तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं प्रदान किया जाना सरकार का सराहनीय कदम है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के सक्रिय होने से आउटसोर्स कर्मचारियों को पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिलने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि तीन लाख से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में लिया गया यह निर्णय उनके परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। ईपीएफ, ईएसआईसी और अवकाश जैसी सुविधाएं मिलने से कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा भी प्राप्त होगी।

परिषद के महामन्त्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि हम सरकार से हम मांग करते हैं कि आउटसोर्स कर्मचारी के 2 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उन्हें नियमित कर दिया जाए इससे कर्मचारियों का जीवन सुरक्षित हो जाएगा और सरकार को भी भर्ती के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानदेय में वृद्धि समय की आवश्यकता थी। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों में उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा सुरक्षा, समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा भविष्य में नियमितीकरण की ठोस नीति पर भी विचार किया जाए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. श्याम नारायण शुक्ल और अशोक पांडेय ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी सरकारी व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी मेहनत और सेवाओं का उचित सम्मान किया जाना आवश्यक है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की जा रही इस पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में आउटसोर्स कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव अशोक पांडे मदन मुरारी शुक्ला पंडित श्याम नारायण शुक्ला अनिल द्विवेदी अनूप कुमार राजेश मिश्रा इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव नरेंद्र धर दुबे राहुल श्रीवास्तव रामधनी पासवान इजहार अली आदि लोग उपस्थित रहे।