रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना कोतवाली पडरौना क्षेत्र में डोल मेला के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आयोजकों तथा डीजे संचालकों के साथ की गयी गोष्ठी
कुशीनगर थाना पड़रौना आज दिनांक 01.सितम्बर.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह द्वारा थाना कोतवाली पडरौना पर डोल मेला के आयोजकों एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी की गई।
उक्त गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य डोल मेला के दौरान क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा जनपद में अमन एवं शांति बनाए रखना था। गोष्ठी में उपस्थित आयोजकों एवं डीजे संचालकों को मेला स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने, भीड़ प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का अनुपालन तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोकने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश प्रताप सिंह ने सभी संबंधितों से अपील की कि वे प्रशासन एवं पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग करें ताकि डोल मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से बचा जा सके।


