Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर व जनपद के समस्त थानों पर "एकता परेड-2026" (Ekta Parade-2026) के सजीव (Live) प्रसारण की Screening का हुआ भव्य आयोजन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर व जनपद के समस्त थानों पर "एकता परेड-2026" (Ekta Parade-2026) के सजीव (Live) प्रसारण की Screening का हुआ भव्य आयोजन

बलरामपुर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर के सभागार में गुजरात के एकता नगर में आयोजित "एकता परेड-2026" के लाइव टेलीकास्ट की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई तथा राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 ("एकता परेड-2026" ) का सजीव प्रसारण देखा गया।

सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य परेड को देखने के साथ ही देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और आंतरिक संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली तथा राष्ट्र की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का प्रसारण देखा तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

इसके साथ ही जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित "एकता परेड" का बड़ी स्क्रीन, प्रोजेक्टर और एलईडी टीवी के माध्यम से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए एकता परेड का सजीव प्रसारण देखा। 

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित इस सजीव प्रसारण का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, युवाओं और पुलिस बल में देश की अखंडता व सुरक्षा के प्रति समर्पण भाव को और अधिक सुदृढ़ करना तथा पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय व सौहार्द को बढ़ावा देना है।

जनपद बलरामपुर पुलिस राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।