रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली उतरौला क्षेत्रान्तर्गत अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना व उसके साथ रेप करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बलरामपुर थाना श्रीदत्तगंज मुकदमा वादी ने थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर में एक अदद तहरीर दिया कि विपक्षी ऐशराम वर्मा पुत्र भग्गन वर्मा साकिम लखमा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर द्वारा वादी की नाबालिग लड़की को शादी का झाँसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला में मु0अ0सं0-146/2026 धारा137(2)/87 व 3(2)V एससी एसटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी उतरौला डाक्टर जितेन्द्र कुमार द्वारा सम्पादित की गयी । विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी व बयान अन्तर्गत धारा 180/183 बीएनएसएस के तहत मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)एम/65(1) बीएनएस, 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झाँसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाना व उसके साथ गलत काम करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला/विवेचक डॉक्टर जितेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 25.अक्टूबर.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-146/2026 धारा137(2)/87 व 3(2)V एससी एसटी एक्ट (बढोत्तरी धारा 64(2)एम/65(1) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट) में क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा हुकुम तहरीरी सूचना दी गयी। जिसके क्रम में उप निरीक्षक आनन्द कुमार मय हमराह कांस्टेबल जय प्रकास सिंह, कांस्टेबल सर्वेश यादव द्वारा मुकदाम उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त ऐशराम वर्मा पुत्र भग्गन वर्मा साकिम लखमा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर को मुखविर खास की सूचना पर चुंगी नाका उतरौला के पास से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
