Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वोटों की गिनती से ठीक पहले बड़ा उलटफेर: दागी छवि के प्रेक्षक हटाए गए, बागी भाजपा एमएलसी की शिकायत पर चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

वोटों की गिनती से ठीक पहले बड़ा उलटफेर: दागी छवि के प्रेक्षक हटाए गए, बागी भाजपा एमएलसी की शिकायत पर चुनाव आयोग का कड़ा एक्शन

गोरखपुर उत्तर प्रदेश विधान परिषद एमएलसी के तहत होने वाली गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना से ऐन पहले सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चुनाव आयोग ने इस संवेदनशील सीट के मुख्य प्रेक्षक (ऑब्जर्वर) और 2007 बैच के आईएएस अधिकारी अभय सिंह को तत्काल प्रभाव से चुनावी दायित्वों से हटाकर रिजर्व में डाल दिया है। उनकी जगह पर आयोग ने निष्पक्ष छवि के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को मतगणना की कमान सौंपी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नए प्रेक्षक को तत्काल गोरखपुर पहुंचकर मोर्चा संभालने के निर्देश जारी किए हैं।

बागी तेवर अपना चुके MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़ाई थी हलचल इस पूरे घटनाक्रम के पीछे हालिया चुनाव में अपनी ही पार्टी के रुख के खिलाफ खुलकर बगावत करने वाले भाजपा के बागी विधान परिषद सदस्य एमएलसी

 देवेंद्र प्रताप सिंह का जबरदस्त दबाव माना जा रहा है। बागी एमएलसी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सीधे ईमेल और शिकायती पत्र भेजकर प्रेक्षक की नियुक्ति पर गंभीर सवाल दागे थे। देवेंद्र प्रताप सिंह ने आयोग को याद दिलाया था कि आईएएस अभय सिंह वर्ष 2019 के एक बहुचर्चित अवैध खनन घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो  के शिकंजे में हैं। बुलंदशहर के तत्कालीन जिलाधिकारी रहते हुए उनके सरकारी आवास पर सीबीआई ने छापा मारा था, जहाँ से बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी का दावा किया गया था।

धांधली के अंदेशे और खुले पत्र के बाद बैकफुट पर आया प्रशासन बागी भाजपा एमएलसी ने यह अंदेशा जाहिर किया था कि ऐसे विवादित अधिकारी की मौजूदगी में वोटों की गिनती के दौरान बड़ी धांधली को अंजाम दिया जा सकता है, जो चुनाव की शुचिता को प्रभावित करेगा। शिकायत दर्ज कराने के साथ ही उन्होंने मतगणना कर्मियों को भी एक खुला पत्र लिखकर बिना किसी दबाव के पारदर्शिता बरतने की अपील कर दी थी। चौतरफा मचे शोर-शराबे और विवाद से बचने के लिए संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त अमित सिंह ने त्वरित आदेश जारी कर प्रेक्षक को बदलने का फैसला लिया, जिससे मंगलवार को होने वाली मतगणना को बिना किसी गतिरोध के पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।