रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया
बस्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 को नकल-विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह द्वारा दिनाँक 30.अक्टूबर.2026 को चल रहे द्वितीय पाली के विभिन्न परीक्षा केंद्रों यथा क्रमशः 1-गन्ना विकास इण्टर कॉलेज व 2-देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया | सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सी०सी०टी०वी० कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है एवं कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी बस्ती द्वारा केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व बैठने की उचित व्यवस्था की जांच किया गया | सभी केंद्रों पर UPSSSC की गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिए गए एवं अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, घड़ी, या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है, केवल प्रवेश पत्र और लेखन सामग्री की अनुमति दिया गया है | जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे UPSSSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा आश्वासन दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में आयोजित की जा रही है




