Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले दो उपनिरीक्षक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://aaptaknews24x7.blogspot.com/?m=1


अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले दो उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, एक मुख्य आरक्षी, एक अनुचर को उपहार देकर विदाई की गई
 
बस्ती आज दिनांक 31.जुलाई.2025 को जनपद बस्ती से 02 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 01 मुख्य आरक्षी, व 01 अनुचर अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रभारी प्रतिसार उमाशंकर यादव व प्रभारी RTC सत्येन्द्र यादव मौजूद रहे।
 
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है

1.   उ0नि0 ना0पु0 श्री लक्ष्मी नारायण मिश्र पुलिस लाइन जनपद बस्ती।
2.   म0उ0नि0 ना0पु0 श्रीमति हौसली महिला थाना जनपद बस्ती।
3.   मुख्य आरक्षी स0पु0 श्री हेमन्त कुमार पुलिस लाइन जनपद बस्ती।
4.   अनुचर श्री विश्वनाथ चौधरी थाना नगर जनपद बस्ती।