Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साइबर अपराध के गैंग / हॉटस्पॉट पर कार्यवाही करते हुए करोड़ो की ठगी करने वाले सक्रिय गैंग का भंडाफोड़, संगठित गिरोह के 02 शातिर साइबर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार व अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एन्ड्राइड फोन, चेक बुक व कूटरिचित दस्तावेज किए गए बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

साइबर अपराध के गैंग / हॉटस्पॉट पर कार्यवाही करते हुए करोड़ो की ठगी करने वाले सक्रिय गैंग का भंडाफोड़, संगठित गिरोह के 02 शातिर साइबर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार व अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एन्ड्राइड फोन, चेक बुक व कूटरिचित दस्तावेज किए गए बरामद

बलरामपुर थाना पचपेड़वा दिनांक 18.अगस्त.2026 को वादी कौशल खान पुत्र अब्दुल बारी खान निवासी औरहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना पचेपड़वा बलरामपुर पर तहरीर दी गई कि करीब दो वर्ष पूर्व सलमान खान पुत्र नूर आलम व अबू हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन जो मेरे गांव के रहने वाले हैं के द्वारा मुझे बताया गया की मै मनरेगा में काम करता हूं व मेरे चाचा ग्राम प्रधान है मैं तुम्हारा मनरेगा कार्ड बनवा दूंगा जिससे तुम्हें मनरेगा के पैसे मिलने लगेंगे,  उन्होंने हमें विश्वास में लेकर हमारा आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर सलमान को दे दिया और हमारा एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा दिया। जब मैंनें एटीएम, पासबुक मांगा तो उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से आएगा।  मैं मुंबई कमाने चला गया था कुछ दिन बाद जब मैं वापस आया तो बैंक जाकर पता किया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारे खाते पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज है और साइबर ठगी के रुपए का लेनदेन हुआ है।  सलमान खान व अबू हमजा ने छल कपट धोखाधड़ी कर फर्जी मनरेगा अधिकारी बताकर मेरे नाम से खाता खुलवाया और उसमें साइबर ठगी के पैसो को मंगवाया जिसके संबंध में थाना पचपेड़वा पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 318(4), 319(2), 317(2), 336 बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट बनाम सलमान खान पुत्र नूर आलम व अबु हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा साइबर अपराध से सम्बन्धित हॉटस्पॉट/ म्यूल एकाउन्ट के विरुध्द कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक / नोडल अधिकारी साइबर क्राइम श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा श्री ओ0 पी0 चौहान के नेतृत्व में थाना पचेपड़वा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123/2026 धारा 318(4), 319(2), 317(2), 336 बीएनएस व धारा 66 डी आईटी एक्ट के से संबंधित संगठित तरीके से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर लोगो को लालच देकर व्यक्तियों के बैंक खाते एवं उनसे लिंक मोबाइल सिम उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर ले लेते थे तथा फर्जी पहचान के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतकर अतिरिक्त खाते व सिम की व्यवस्था कर उसमें इन्टाग्राम आईडी हैंक कर इन्स्टाग्राम एकाउन्ट धारक के जानने वालो को मैसेज कर Crypto Currency में Invest कर अधिक लाभ देने का              झांसा देकर साइबर ठगी करने तथा म्यूल बैंक खातो के माध्यम से साइबर ठगी की धनराशि का सेटलमेन्ट करने वाले दो अभियुक्त 1. सलमान खान पुत्र नूर आलम 2. अबु हमजा पुत्र अब्दुल मोबीन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

बरामदगी-

1 दो अदद एड्राइड मोबाइल फोन 

2 एक अदद चेक बुक

3 एक अदद जॉब कार्ड

4 एक अदद पैन कार्ड

5 तीन अदद आधार कार्ड

6 नौ हजार पचास रुपये नगद