रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद बलरामपुर के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत क्यूआर कोड की ऑनलाइन के0वाई0सी करने के नाम पर धोखाधड़ी कर 2,20,000 रुपए का लोन निकाल लेने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना गौरा चौराहा आवेदक श्री अजीबुर्रहमान पुत्र अब्दुल मजीद निवासी ग्राम लिलवा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर द्वारा थाना गौरा चौराहा पर एक तहरीर दिया गया कि विपक्षी प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम भगवानपुर लक्ष्मनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर अपने साथी दुर्गेश पाठक व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के साथ मिलकर वादी के घर जाकर अपने आप को भारत पे का एजेंट बताते हुए भारत पे के क्यूआर कोड की ऑनलाइन केवाईसी 3करने के नाम पर वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड व मोबाइल लेकर फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवा कर 2,20,000 रुपये का लोन निकाल लिया गया है, जिसके संबंध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम मे प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही व उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री दुर्विजय थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0107/26 धारा 318(4)/319(2) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय निवास गढ़ गंगा लक्ष्मनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को आज दिनांक 13.सितम्बर.26 को नारायनपुर मझारी जाने वाली सड़क के मोड़ से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी में दो अदद मोबाइल फोन, 1950 रुपये व मुकदमा वादी का एक अदद आधार कार्ड तथा एक अदद पैन कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप कुमार पाण्डेय उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1.प्रदीप कुमार पाण्डेय पुत्र विनय कुमार पाण्डेय नि0 लक्ष्मनपुर थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर
बरामदगी-
• 02 अदद मोबाइल फोन
• 1950 रुपये
• एक अदद आधार कार्ड तथा एक अदद पैन कार्ड (वादी मुकदमा का)
