रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
लगभग 34 लाख के आभूषणों से भरा गुम हुआ बैग 12 घंटे में बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया
गोरखपुर थाना कैण्ट दिनांक 12.सितम्बर.2026 को एक व्यक्ति ऑटो रिक्शा से मोहद्दीपुर से कुड़ाघाट जा रहे थे । कुड़ाघाट पहुँचने पर अपना बैग ऑटो में ही भूलकर ऑटो से उतर गये । बैग में कपड़े व लगभग चौंतीस लाख रुपये के आभूषण थे । आवेदक द्वारा उक्त घटना की सूचना स्थानीय पुलिस बल को दी गयी । उक्त सूचना प्राप्त होने पर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ऑटो की पहचान की गयी तथा ऑटो चालक से संपर्क कर बारह घंटे के अंदर बैग मय आभूषण व कपड़ो सहित बरामद किया गया । पीड़ित को चौकी मोहद्दीपुर पर बुलाकर सत्यापन के उपरान्त सामान व आभूषण सहित बैग को सुपुर्द किया गया ।
