Hot Posts

6/recent/ticker-posts

क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत गणेश प्रतिमा पण्डालों का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा गणेश चतुर्थी के दृष्टिगत गणेश प्रतिमा पण्डालों  का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 

 बलरामपुर थाना रेहरा बाज़ार भगवान श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पूजा पण्डाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह  द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉक्टर जितेन्द्र कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया गया इस दौरान थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के पूजा पण्डाल पहुँचकर पूजा पण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में व्यवस्थापकों से वार्तालाप किया गया। सभी को पूजा पण्डालों में अग्नि दुर्घटनाओं से रोकथाम हेतु पानी से भरे ड्रम/बाल्टी तथा बालू से भरी बाल्टी आदि की उचित व्यवस्था करनें हेतु बताया गया साथ ही महिलाओं/बच्चों की सुरक्षा व अन्य सुरक्षात्मक दृष्टि से सीसीटीवी लगवानें हेतु बताया गया।

क्षेत्राधिकारी उतरौला  द्वारा सभी व्यवस्थापकों से बताया गया कि कार्यक्रम स्थल/पूजा पण्डालों में महिलाओं/बच्चियों का आवागन अधिक रहता है इसलिए सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी लोग सीसीटीवी अऩिवार्य रूप से लगवायें, सभी पूजा पण्डालों  में अपना वालंटियर नियुक्त करें साथ ही जो भी वालंटियर नियुक्त किये जाये वह व्यवहारिक हो तथा किसी भी प्रकार का धूम्रपान आदि न करतें हो ।

 गणेश प्रतिमा पण्डाल में अच्छे से बिजली के सुरक्षा मानकों की जाँच की जाये, पण्डाल में बिजली के तारों को किसी भी दशा में खुला न छोड़ें ,पंडाल से सटाकर हैलोजन की लाइट न लगायें ,पंड़ाल के निकट किसी प्रकार की आतिशबाजी न करनें व धूम्रपान न करनें हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

 इस दौरान थाना प्रभारी रेहरा बाजार श्री अनिल दीक्षित सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।