रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत नौसढ़ से राजेंद्र नगर तक कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, गोरखनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद
गोरखपुर। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राहुल श्रीवास्तव के प्रथम गोरखपुर आगमन पर रविवार को महानगर में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नौसढ़ चौराहे से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम विभिन्न स्थानों से होते हुए राजेंद्र नगर-रिगालिया तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से होते हुए गोरखनाथ स्थित आवास तक पहुंचे।
नौसढ़, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, शास्त्री चौक, काली मंदिर-पटेल चौक, धर्मशाला पुलिस चौकी, विश्वकर्मा मंदिर, तरंग क्रॉसिंग, झूलेलाल मंदिर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह नजर आया। राजेंद्र नगर-रिगालिया में गोरक्षनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद राहुल श्रीवास्तव ने गुरु गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा गोलघर स्थित काली मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर और झूलेलाल मंदिर में भी दर्शन किए। उन्होंने माधव धाम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
राहुल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं के स्नेह और आत्मीय स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और संगठन की शक्ति भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। गोरखपुर की धरती से संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
