Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर विदाई किया गया...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 04 पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर विदाई किया गया

बस्ती आज दिनांक 31.अक्टूबर.2026 को जनपद बस्ती से अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिस अधिकारियों के सम्मान में "पुलिस लाइन सभागार" में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट कर ससम्मान विदा किया गया तथा उनके सुखी, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।   इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर महोदया ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बस्ती, अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।  

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है

1. निरीक्षक नागरिक पुलिस विनोद कुमार मिश्र IGRS सेल जनपद बस्ती।
2. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस चन्द्रशेखर राम थाना नगर जनपद बस्ती।
3. उप निरीक्षक एलआईयू शेषनाथ यादव अभिसूचना इकाई जनपद बस्ती।
4. उप निरीक्षक नागरिक पुलिस अनिल कुमार यादव पुलिस लाइन जनपद बस्ती।