Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एकता मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बलरामपुर आज दिनांक 31.अक्टूबर.2026 को लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर से थाना कोतवाली देहात तक एक भव्य एकता मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, उक्त मार्च पास्ट को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

एकता मार्च  पास्ट का उद्देश्य:

1.  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन, उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं अखण्ड भारत के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुँचाना।
2.  आम जनमानस में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को जागृत करना।
3.  नागरिकों को एक सशक्त, सुरक्षित एवं एकजुट भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करना।
4.  पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना।
           
 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि एकता मार्च का उद्देश्य  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अखण्ड भारत के निर्माण में दिये गये अतुलनीय योगदान को याद करते हुए आमजन, विशेषकर युवाओं में देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा एवं भाईचारे की भावना को जागृत करना तथा समाज में एकता का संदेश प्रसारित करना है। हम सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखना है।

 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विजय कुमार पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक, थाना कोतवाली देहात पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस कर्मी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।