रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
सिक्स लेन फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत पिकअप ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, 20 मीटर तक घसीटता रहा शहाबुद्दीन; परिवार में अकेला कमाने वाला था मृतक
गोरखपुर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के देवरिया बाईपास रोड स्थित सिक्स लेन फ्लाईओवर पर गुरुवार को करीब एक बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार करीब 20 मीटर तक पिकअप के साथ घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान शहाबुद्दीन पुत्र स्वर्गीय नसरुल्लाह, निवासी इलाहीबाग के रूप में हुई है। बताया गया कि शहाबुद्दीन सोफा मिस्त्री का काम करता था और अपनी पैशन प्रो बाइक संख्या UP 53 BN 7453 से तारामंडल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए पिकअप UP 51 AT 0893 ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और पिकअप उसे करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शहाबुद्दीन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार में अकेला कमाने वाला था शहाबुद्दीन
शहाबुद्दीन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के मुताबिक, वह परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पूरी तरह शहाबुद्दीन के कंधों पर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि लापरवाही से हुई इस मौत के मामले में दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। साथ ही परिवार ने शासन स्तर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की है, ताकि मृतक के परिवार और बच्चों का भरण-पोषण हो सके।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

