Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण का किया गया निरीक्षण एवं दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण का किया गया निरीक्षण एवं दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

कुशीनगर आज दिनांक 22.अक्टूबर.2026 को 'उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025' के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में चल रहे अभ्यर्थियों के शारीरिक/चिकित्सकीय परीक्षण का पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा निरीक्षण/भ्रमण किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं डॉक्टर्स की टीम को शासन की मंशा के अनुसार संपूर्ण प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मेडिकल परीक्षण हेतु आए अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मेडिकल बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।