रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने और संगठन के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई,शुभकामनाएँ व्यक्त की
गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंडित संतोष मिश्रा जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमेश सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता और संगठनात्मक योगदान की सराहना की गई।
गोरक्षनाथ सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी ने श्री रमेश सिंह जी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी सनातन की विचारधारा, सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, सामाजिक एकता, धार्मिक जागरूकता तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जनजागरण को मजबूत करना है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि रमेश सिंह जी के अनुभव, सक्रियता और सहयोग से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की मंगलकामना की गई। साथ ही आशा व्यक्त की गई कि उनका मार्गदर्शन और सहयोग संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
गोरक्षनाथ सनातन संघ परिवार की ओर से श्री रमेश सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएँ।




