रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
बहराइच नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 13.10.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायिका श्रीमती अनुपमा जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव सहित मुख्य राजस्व अधिकारी श्री सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल मिशन शक्ति श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर/लाइन श्री कनिष्क आर. जामकर, क्षेत्राधिकारी/ सह-नोडल मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदर विधायिका श्रीमती अनुपमा जायसवाल द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए महिलाओं से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सहायता पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, किसी भी समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने की अपील की।
समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, नगर निकाय, मूक-बधिर संस्थान, पुलिस मॉडर्न स्कूल एवं पुलिस विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी उपलब्धियों एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहित करना रहा।
















