रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/छात्राओं, महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद बलरामपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु संचालित "मिशन शक्ति अभियान" के छठे चरण के अंतर्गत दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री आरती तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद बलरामपुर की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का पर्यवेक्षण व संचालन अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय द्वारा किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं/छात्राओं, महिला पुलिस कर्मियों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में जनपद स्तर पर बहादुरी का कार्य करने वाली महिलाओं / बालिकाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों, विभिन्न स्कूल/कालेजों की टापर्स छात्राओं, बालिकाओं, महिला डाक्टर/नर्स/महिला शिक्षकों / एन०जी०ओ० में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं / बालिकाओं/छात्राओं को आमन्त्रित कर उनके विशिष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
1. खेल के क्षेत्र में – जनपद का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ी।
2. शिक्षा के क्षेत्र में – हाईस्कूल/इंटरमीडिएट एवं महाविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएं।
3. सराहनीय सेवा के क्षेत्र में – समाज में विशेष योगदान देने वाली महिला डॉक्टर, स्टाफ नर्स एवं उत्कृष्ट महिला शिक्षिकाएं
4. सामाजिक सेवा के क्षेत्र में – गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) में उल्लेखनीय व निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाली महिलाएं जिन्होंने महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूक होने का सशक्त संदेश दिया, उन सभी महिलाओं /बालिकाओं/छात्राओं को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अपील –
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई –
* वीमेन पावर लाइन - 1090
* पुलिस आपातकालीन सेवा - 112
* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076
* महिला हेल्पलाइन - 181
* चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098
साथ ही अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य किसी आपात स्थिति में तत्काल इन हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दें। सूचना देने वाली महिला की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं/बालिकाओं/छात्राओं एवं भारी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।




