Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बलरामपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बलरामपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन कर दिया सुरक्षा का संदेश, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं-बालिकाओं को अधिकारों, सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के प्रति किया जागरूक।

बलरामपुर आज दिनांक 13.अक्टूबर.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति ,नोडल प्रभारी,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अन्तर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बलरामपुर यातायात पुलिस, महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को जागरूक किया।

यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

अभियान के दौरान वीर विनय चौराहा सहित प्रमुख चौराहों पर महिला पुलिसकर्मियों एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स द्वारा यातायात संचालन में सहभागिता कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सड़क पर निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। आमजन को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की, बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी अत्यन्त आवश्यक है।

 महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

अभियान के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस एवं सम्बन्धित हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नम्बर—

1090 वूमेन पावर लाइन

181  महिला हेल्पलाइन

1098  चाइल्ड हेल्पलाइन

*112*आपातकालीन पुलिस सहायता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं घरेलू हिंसा से सम्बन्धित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री संतोष मिश्रा, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं एनसीसी की महिला कैडेट्स उपस्थित रहीं।

बलरामपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा समाज में सुरक्षा एवं समानता की भावना को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।