रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम/ बाल विवाह रोकथाम व जन जागरूकता अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस की कार्यवाही
कुशीनगर आज दिनांक 29.अक्टूबर.2026 को शासन द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक (नोडल A.H.T.) श्री राकेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना एएचटी, कुशीनगर द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार थाना एएचटी मय हमराह कांस्टेबल सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल निकिता मिश्रा तथा बाल श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय मय टीम के साथ थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत बारह बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा कारसेवा आयोजकों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
इस दौरान बाल भिक्षावृत्ति/ बाल श्रम / बाल विवाह रोकथाम हेतु अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्प लाइन नं0 - 1090,1098,1076,112,1930 के बारे में लोगों को बताया गया। बाल भिक्षावृत्ति/बालश्रम /बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों के खिलाफ सतत कार्यवाही और जन जागरूकता अभियान जारी रहेगा।



