Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध बलरामपुर पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, कुल 225 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध बलरामपुर पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, कुल 225 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही

बलरामपुर थाना पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण के  क्रम में जनपद में शान्ति , सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त थानों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात/हुड़दंग करने व शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

आज दिनांक 08.सितम्बर.2026 को जनपद के समस्त थाना अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान को निरंतर जारी रखते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए रही है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य चौराहों, पार्कों, सड़क किनारे एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर आमजन को असुविधा पहुंचाने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले कुल 225 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई।

बलरामपुर पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना तथा शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थलों पर अशांति अथवा असुविधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

बलरामपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।